दुर्गापूजा से पहले महंगे हुए चावल, तेल और आटा, बढ़ा किचन का बोझ

दुर्गापूजा से पहले झारखंड में सोनाचूर चावल, सरसों तेल और आटा समेत जरूरी खाद्य पदार्थ महंगे, 22 सितंबर से साबुन-सर्फ पर मिलेगी राहत।


रांची: दुर्गापूजा से ठीक पहले खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों ने उपभोक्ताओं की जेब ढीली कर दी है। सोनाचूर चावल, सरसों तेल और आटा समेत कई जरूरी सामान पिछले दो महीनों में महंगे हो गए हैं।

4-5 महीने पहले 80 से 90 रुपए किलो बिकने वाला सोनाचूर चावल अब 180 से 200 रुपए किलो पर पहुंच गया है। बासमती चावल की कीमतें भी 110 से बढ़कर 120 रुपए किलो तक हो गई हैं। सरसों तेल 170 से 200 रुपए लीटर बिक रहा है, जबकि आटा 38-40 रुपए किलो तक पहुंच गया है। मैदा और चीनी के दाम भी बढ़े हैं।

दो माह पहले और अब के दाम (रु. प्रति किलो/लीटर)

खाद्य पदार्थदो माह पहलेवर्तमान कीमत
सोनाचूर चावल110-130180-200
बासमती चावल90-110100-120
सरसों तेल140-170170-200
रिफाइन तेल120-130140-150
आटा34-3538-40
मैदा30-3535-40
चीनी44-4548-50
काजू800-850900-950
बादाम800-850880-900
किशमिश300-320300-350

Key Highlights

  • सोनाचूर चावल 100 रुपए तक महंगा, अब 180-200 रुपए किलो

  • सरसों तेल 30 रुपए बढ़ा, 200 रुपए लीटर तक पहुंचा

  • आटे की कीमत 34 से बढ़कर 40 रुपए किलो

  • चीनी, मैदा, काजू-बादाम और किशमिश भी महंगे

  • 22 सितंबर से साबुन, सर्फ, चाय, बिस्कुट होंगे सस्ते


कीमतों में बढ़ोतरी के कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल में उत्पादित सोनाचूर चावल का अरब देशों में निर्यात बढ़ने और उत्पादन घटने से दाम उछले हैं। वहीं सरसों की कमजोर फसल और त्योहारों के समय बढ़ी डिमांड ने तेल की कीमतों को ऊपर धकेला है।

क्या है राहत की उम्मीद
22 सितंबर से केंद्र सरकार के फैसले के बाद साबुन, सर्फ, चाय, बिस्कुट और कॉस्मेटिक उत्पाद सस्ते होंगे। जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे इन उत्पादों के दाम में गिरावट आएगी।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...