दुर्गापूजा मेला घूमने आए 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत

नालंदा : नालंदा में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर अवस्था से जख्मी हो गए हैं। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर चार दोस्त सवार होकर दुर्गापूजा देखने जा रहे थे। जिनमें दो गया जिला निवासी नीमचक बथानी थाना क्षेत्र धर्मुचक गांव निवासी बोस कुमार (22 साल), नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र मोहद्दीपुर नगर निवासी सोनू कुमार (24 साल), दो शेखपुरा जिला के कमिश्नरी बाजार शशिरंजन कुमार (35 साल) और पुलपर बाजार निवासी राजन कुमार (23 साल) शामिल है। जबकि घायलों में सूरज कुमार और राजहंस कुमार सरमेरा के महद्दीपुर पर रहने वाला है।

घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा एसएच-78 पर बढ़िया गांव के समीप की है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक से सभी युवक सरमेरा दुर्गापूजा का मेला देखने गए थे। मेला घूमने के बाद सभी अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी बढ़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक पर सवार छह लोगों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। दारोगा मनोज कुमार ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : नरकटियागंज फ्लाई ओवर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, 4-5 यात्री गंभीर रूप से घायल

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img