Advertisment

तेजस्वी ने कहा- बिहार में अपराध चरम पर, भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी है सरकार

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में अपराध की घटना में रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। बिहार की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से अपराध व भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

Goal 7 22Scope News

डिप्टी सीएम सम्राट की सोच शर्मनाक है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी भड़क गए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के नेता राजकुमार राय जो निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। जिनका दो दिन पहले ही हत्या कर दी गई। इस पर सम्राट ने सवाल उठाये थे। इसे लेकर तेजस्वी ने सम्राट पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच शर्मनाक है। बिहार में किस तरह की सत्ता आ गई है यह उनकी मानसिकता बता रही है। किस तरह की सोच रखते हैं। जो अपराधी है उन पर कार्रवाई हो। अगर राघोपुर की इतनी चिंता है तो प्रधानमंत्री खुद आकर वहां से चुनाव लड़ लें।

यह भी देखें :

कांग्रेस के Video जारी होने पर तेजस्वी ने कहा- इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है

वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडियो जारी होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, हमने वह वीडियो देखा नहीं है। अपना हिसाब देने के बजाय जान बूझकर इश्यू को डाइवर्ट कर रहे हैं। भाजपा ने जितना सीएम को अपमानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्द सबने सुना है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का डीएनए को लेकर गाली दिया गया था। तेजस्वी यात्रा निकालने को लेकर कहा कि जो जिला छूट गया था उस जिले में हम जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के बिहार आने पर तेजस्वी ने कहा कि चुनाव है इसलिए आ रहे हैं। चुनाव तक जुमला करेंगे और चुनाव के बाद भूल जाएंगे। उन लोगों का यहीं काम है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने SIR में आधार को मान्यता दी, यह स्वागतयोग्य

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...