सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने लिया नक्सल अभियान का जायजा

औरंगाबाद. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले में चल रहे नक्सल अभियान का जायजा लिया. इस दौरान सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर के महानिरीक्षक अमित कुमार, मगध प्रक्षेत्र गया के पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार, सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक संजय कुमार, औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी कांतेश कुमार मिश्रा, सीआरपीएफ के कमांडेंट जियाउल सिंह, कोबरा बटालियन के कमांडेंट कैलाश कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

विशेष महानिदेशक ने मदनपुर थाना के अंबावार तरी में नवनिर्मित कैंप का भी भ्रमण किया.  इस अवसर पर श्री अग्रवाल औरंगाबाद के डीएम से एससीए योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की. उन्हाेंने इतनी अल्प अवधि में कैंप के निर्माण के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सराहना की.  साथ ही जवानों की भी हौसला अफजाई की. पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध जिला पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा.

मौत के छह घंटे बाद मृतक को उपचार के लिए गयी पुलिस

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...