जिले के 20 आदिवासी युवाओं को ‘युवा आदान प्रदान कार्यक्रम’ के तहत सीआरपीएफ कैंप से लखनऊ किया रवाना

गिरिडीह: सीआरपीएफ सातवी बटालियन ने नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से जिले के 20 आदिवासी युवाओं को ‘युवा आदान प्रदान कार्यक्रम’ के तहत लखनऊ रवाना किया. इस दौरान सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट नवीन विश्वकर्मा, सूबेदार मेजर पन्ना लाल ठाकुर समेत सीआरपीएफ के कई अधिकारी और नेहरू युवा केन्द्र के नैयर परवेज भी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारियों ने 20 युवाओं को जूता और स्पेशल कीट का वितरण किया.

डिप्टी कमांडेंट नवीन ने कहा कि गृह मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित जिलों के आदिवासियों के लिए ऐसे कार्यक्रम पिछले कई सालों से चला रही है. जिसका मकसद सिर्फ आदिवासी युवाओं को दूसरे राज्य की संस्कृति से रूबरू कराना है. उन्हे कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ना है. तकनीक की जानकारी देना है. जिसे नक्सल प्रभावित जिलों के युवा खुद को आत्म निर्भर बना सके. युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में कीट वितरण के बाद युवाओं से भरे बस को डिप्टी कमांडेंट नवीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...