BJP MP Basuri Swaraj ने विष्णुपद में किया पिंडदान, युवा शंखनाद कार्यक्रम में Jamui MLA Shreyasi Singh संग होंगी शामिल 

BJP MP Basuri Swaraj ने विष्णुपद में किया पिंडदान, युवा शंखनाद कार्यक्रम में MLA Shreyasi Singh संग होंगी शामिल 

गया जी — भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में धीरे-धीरे मजबूती से सक्रिय हो रहीं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज शुक्रवार को गया पहुंचीं। उन्होंने मां और भाजपा की कद्दावर नेता रही स्व. सुषमा स्वराज के निमित्त विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया। करीब डेढ़ घंटे तक चली वैदिक क्रिया में वे पूरे मनोयोग से जुड़ी रहीं। पंडा वैद्यनाथ दाढ़ीवाले ने पुजारी के साथ वैदिक विधि से उनका पिंडदान कराया। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद, फल्गु और अक्षयवट पिंड वेदी पर पिंड अर्पण किया। पिंडदान के वक्त बांसुरी भावुक दिखीं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक कार्य से आई हूं, यहां राजनीति की कोई बात नहीं। अभी पूरा ध्यान पूजन पर है, बाकी बातें कल होंगी। कल आपको डबल बाइट दूंगी। उनके साथ परिवार की सदस्य ऋतु और कुछ करीबी लोग मौजूद रहे। गया की पितृभूमि में जब बांसुरी स्वराज अपनी मां के लिए पिंडदान कर रही थीं।

पिंडदान के बाद कल युवा शंखनाद कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय यह था कि आने वाले दिनों में वे बिहार की राजनीति में क्या भूमिका निभाएंगी। सुषमा स्वराज का बिहार से गहरा नाता रहा है। अब उनकी बेटी उन्हीं कदमों पर चल रही हैं। इसी क्रम में 13 सितंबर को बोधगया में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। युवा शंखनाद नाम से होने वाले इस आयोजन में बांसुरी स्वराज मुख्य वक्ता होंगी। उनके साथ जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी मंच पर रहेंगी। भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे और पार्टी की अगली राजनीतिक रणनीति को दिशा देंगे। धार्मिक नगरी गया से बांसुरी का संदेश साफ है। पितृकार्य के साथ राजनीतिक यात्रा भी यहीं से आगे बढ़ेगी। एक तरफ मां के लिए श्राद्ध और पिंडदान, दूसरी तरफ युवाओं को साधने का संकल्प। भाजपा इसे भावनाओं और राजनीति का संगम मानकर पूरे उत्साह से युवा शंखनाद कार्यक्रम में पेश कर रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img