7 मार्च को विधानसभा का घेराव कर आजसू करेगी उलगुलान का आगाज

Ranchi-आजसू ने हेमंत सरकार पर सुनहरे भविष्य का सपना दिखलाकर जनता की उम्मीद को तोड़ने का आरोप लगाया है. आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा है कि सरकार पिछड़ों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है. गरीब, किसान, नौजवान और समाज के शोषित-वंचित और पिछड़े वर्ग के हितों की अनदेखी कर रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है.

हेमंत सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में पिछड़ों के लिए आरक्षण, प्रतिवर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का मनलुभावन वादा किया था. लेकिन हेमंत के सारे वादे जुमले साबित हुए. ये सारी घोषणाएं सिर्फ मेनिफेस्टो के पन्नों तक सिमटा हुआ है.

देवशरण भगत ने कहा है कि आजसू पार्टी राज्य के युवाओं और झारखण्डियों का दर्द महसूस करती है. सरकार के दो वर्षों कार्यों का लेखाजोखा तैयार करने एवं राज्य की मौजूदा परिस्थितियों का आंकलन करने के पश्चात आजसू पार्टी ने झारखण्डी अस्मिता और पिछड़ों के सामाजिक न्याय के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है. आजसू पार्टी भाषा और स्थानीय नीति को लेकर आगामी 7 मार्च को विधान सभा का घेराव कर नए उलगुलान की शुरुआत करेगी.

स्थानीयता, नियोजन नीति एवं क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर आदिवासी-मूलवासियों में व्याप्त आक्रोश पर आजसू की ओर से घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, हटिया विधायक नवीन जयसवाल  से मुलाकात कर राय जानी जा रही है.

घोड़े की सवारी और हाथ में चाबूक ले विधान सभा पहुंची अम्बा प्रसाद

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...