एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे बोधगया के दो दर्जन छात्र यूक्रेन में फंसे

Gaya-रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंका के बढ़ती ही जा रही है, इस बीच मेडिकल की पढ़ाई करने गये बोधगया के दो दर्जन से अधिक छात्र युक्रेन में फंसे हुए हैं.

बोधगया के अधिकांश बच्चे यूक्रेन के खारखिव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. राजापुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि हमारी बेटी स्वाति प्रिया और बेटा शुभम कुमार फिलहाल यूक्रेन में ही है. मंगलवार की शाम में अंतिम बार बात हुई है. बच्चों ने स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी है. लेकिन परिवार में बच्चों को लेकर चिंता बनी हुई है. सोनू बिगहा निवासी रामस्वरूप यादव का पुत्र आकाश कुमार भी खारखिव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा हैं. अभिवाहक पल-पल बदलते हालात पर नजर बनाये हुए हैं.

यहां बता दें कि यूक्रेन की राजधानी कीव एयरपोर्ट से मेडिकल यूनिवर्सिटी तक पहुंचने में करीब आठ घंटे का समय लगता है. बच्चे कीव से दुबई के रास्ते से दिल्ली तक आते हैं.

एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे बोधगया के बच्चों में राजापुर की स्वाति प्रिया, शुभम कुमार, रत्ती बिगहा का आकाश कुमार राज, रामपुर का प्रेम कुमार, अमवां की वर्षा रानी और आदित्य कुमार, मस्तीपुर की ऋतम्भरा राय, सोनू बिगहा का आकाश कुमार, बैजु बिगहा का राहुल राज सहित अन्य छात्र शामिल है.

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...