Nawada Murder : पहले दोनों आंख फोड़ी, सीने पर किया वार फिर उतार दिया मौत के घाट, मामला दर्ज

Nawada Murder : नवादा से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ,जहां एक महादलित युवक को एक निजी अवैध नर्सिंग होम संचालक के द्वारा बेरहम तरीके हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पत्नी ने थाने में दिए आवेदन में नर्सिंग होम संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतका की पत्नी ने थाने में दर्ज कराया मामला

यह मामला नवादा जिले के सीतामढ़ी थानाक्षेत्र के जमुई ग्राम की है। जहां के एक संतोष मांझी नामक युवक की हिसुआ के तिलैया स्टेशन के समीप संचालित आस्था नर्सिंग होम के संचालक निर्भय कुमार के द्वारा निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पत्नी प्रतिमा देवी ने हिसुआ थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि उनका पति संतोष मांझी आस्था नर्सिंग होम में कंपाउण्डर का काम करता था, जिसमें उसे 10 हजार महीने दिए जाते थे।

नर्सिंग होम संचालक निर्भय कुमार पाण्डेय के यहां मेरे पति का डेढ़ लाख रुपया बकाया हो गया था। जिसकी मांग मेरे पति द्वारा लगातार किया जा रहा था, इस कारण उन्होंने अस्पताल जाने से मना किया। लेकिन विगत 30 जुलाई को वह मेरे पति को काम पर ले गया और वह अपना दूसरा नर्सिंग होम बस्ती बिगहा में रहने को बोला। जब वह गए तो मुझे फोन आया कि संतोष मांझी का राजगीर-हिसुआ पथ के दयाली मोड पर सड़क दुर्घटना हो गया है और वह जख्मी है।

Nawada Murder : मृतका के पत्नी ने नर्सिंग होम संचालक पर लगाए कई गंभीर आरोप

प्रतिमा देवी ने बताया कि निर्भय ने मुझे अकेले आने की बात कहकर फोन काट दिया। इतने में मैं अस्पताल पहुंची तो वह आस्था अस्पताल में भर्ती था, जहां उनकी हालत गंभीर थी। उनके दोनों आंख फूटे हुए थे, सीने में मारपीट के निशान थे। वे खून के उल्टी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में हाथ पैर में रगड़ होता है, जख्म के निशान होते हैं। लेकिन कहीं कुछ निशान नहीं था, सिर्फ दोनों आंख फूटा हुआ था और सीने पर मारपीट के निशान थे।

उन्हें निर्भय कुमार और उसके कंपाउण्डर शंकर कुमार ने क्लीनिक में ही बेरहमी से हत्या के उद्देश्य से मारपीट किया। जब मेरे पति हमें इशारे कर रहे थे तो निर्भय कुमार द्वारा जहरीले इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे वे बेहोश हो गए। जिसके बाद हमलोगों को बताए बगैर वह नवादा के बुधौल स्थित निजी क्लीनिक मेडिकेयर हॉस्पिटल ले गए, जहां झूठा इलाज किया गया और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

Nawada Murder : पोस्टमार्टम कराए बिना हीं जला दी लाश

10 सितंबर को हिसुआ थाने में दिए आवेदन में मृतक की पत्नी ने बताया कि अस्पताल संचालक और उसके कुछ आदमियों ने जबरदस्ती एंबुलेंस से शव को मेरे गांव में लाकर बिना पोस्टमार्टम कराए जला दिया। इसके बाद मुझे और मेरे परिवार को काफी डराया और धमकाया। साथ हीं गांव आकर पति की तरह हत्या कर देने की बात कहकर धमकाया।

लगातार सीतामढ़ी और हिसुआ थाने की चक्कर काटती रही ,लेकिन किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। फिर हम हिसुआ डीएसपी और नवादा एसपी से मिले, जिसके बाद हिसुआ डीएसपी के निर्देश पर हिसुआ थाना में कांड संख्या 534/25 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्भय कुमार के पास हीं मेरे पति का मोटरसाईकिल और मोबाईल भी है, जिसे वह लापता किए हुए है।

Saffrn

Trending News

जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जांच रिपोर्ट की समीक्षा हेतु...

Patna: भीषण गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जमीनी स्थिति के आकलन हेतु राज्यभर में किए गए पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक...

रोड सेल रेलीगढ़ा में सातवें दिन मजदूरों ने बकाया मजदूरी मांगा,...

Ramgarh: सीसीएल रेलीगढ़ा कोलियरी कांटा घर के समीप उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब यहां 7 दिनों से 248 दंगल के...

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

Ramgarh: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आज गरिमामय समापन हो गया। 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को आयोजित इस...

30 और 31 मई को होगी BCECE परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img