कहा था न..यहां सिर्फ झारखंडियों की बात सुनी जाएगी..बोले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

रांची: धनबाद और बोकारो से क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही हटाए जाने के फैसले के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया. जगरनाथ महतो ने अपने ट्वीट में लिखा है- ” कहा था न ? यह झारखंडियों की सरकार है और यहां सिर्फ झारखंडियों की ही बात सुनी जाएगी. बोकारो और धनबाद से भोजपुरी, मगही को क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटा लिया गया है. मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन महोदय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद सह आभार.”

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो  उन लोगों में शामिल हैं जो शुरू से ही स्थानीयता की वकालत करते रहे हैं. भाषा के सवाल पर भी उन्होने अपना रूख साफ कर दिया था. इससे पहले भी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का बयान आया था जिसमें उन्होने कहा था कि, ‘वह प्योर झारखंडी हैं और वो झारखंड में भोजपुरी, अंगिका और मगही को क्षेत्रीय भाषा सूचि में शामिल नहीं होने देंगे.’

झारखंड आंदोलन के वीर सपूतों के हत्या की एनआईए से हो जांच- सुदेश महतो

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...