क्या एफसीआई का चावल भेजा जाता है बंगाल, जानिए कालाबाजारी के इस खेल को  

Sahibganj– साहिबगंज एफसीआई गोदाम से चावल लेकर चले दो ट्रक को 65 किलोमीटर दूरी तय कर बरहरवा पहुंचने में तीन दिन लग जाना चर्चा का विषय बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक 13 फरवरी को साहिबगंज एफसीआई गोदाम से 430 क्विटंल चावल लेकर बरहरवा के लिए रवाना हुआ था, इधर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चावल आने का इंतजार करते रहें, लेकिन ट्रक का कहीं पता नहीं लग रहा था. आखिर थक-हार इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी, उसके बाद मामले की जांच शुरु हुई, ट्रक के लोकेशन की खोज होने लगी. आनन-फानन में दोनों ट्रक 16 फरवरी को बरहरवा पहुंचा. इधर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने समय पर नहीं पहुंचने के कारण चावल को लेने से इंकार कर दिया, साथ ही इसकी सूचना पुलिस दे दी. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि चार वर्ष पहले भी इसी प्रकार का मामला सामने आया था. तब तत्कालीन खाद्ध आपूर्ति मंत्री सरयू राय खुद ही बरहरवा आकर इसकी जांच की थी.

इस बीच लोगों में अफवाहों का बाजार गर्म है, बताया जा रहा है कि चावल को बरहरवा से महज 25 किलोमीटर दूर बंगाल भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी. लेकिन उसके पहले ही मामले का पर्दाभास हो गया.

रिपोर्ट- अमन 

 

 

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...