चावल की कालाबाजारी, दो पिकअप जब्त

बोकारोः बोकारो के चंदनकियारी में ग्रामीणों द्वारा एमडीएम के चावल का कालाबाजारी करते हुए दो पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आपको बता दें मध्याह्न भोजन के लिए चावल कुसुमकियारी पंचायत के विभिन्न स्कूलों पर भेजा जाना था।

दस्तावेज भी सही नहीं पाए गए

कालाबाजारी 2 22Scope News

लेकिन वहां नहीं भेजकर चावल दूसरे जगह पर भेजा जा रहा था। जिससे ग्रामीणों की सह पर वाहनों को रोककर चालकों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा बाते बदल-बदल कर बताई गई। उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज भी सही नहीं पाए गए जिसके बाद दोनों वाहनों को जप्त कर चंदनकियारी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

गोदाम प्रबंधक पर उठ रहे हैं सवाल

इस मामले के बाद एक बार फिर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लचर कार्यशैली के साथ-साथ गोदाम प्रबंधक पर कई सवाल खड़े होने लगे है। फिलहाल दोनों चावल से लदे वाहनों को चंदनकियारी थाना में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- ईडी के समन पर सीएम का सीलबंद लिफाफे में जवाब….

वही झारखंड विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता और चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने इसे गंभीर मानते हुए जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लगातार गरीबों के चावल की कालाबाजारी की बात सामने आती रही है। अब तो बच्चों के मध्याह्न भोजन तक को नहीं छोड़ रहा है उसकी भी कालाबाजारी की जा रही है।

 

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...