बोकारो: एनएच-23 पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर घायल

बोकारो एनएच-23 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत और पत्नी गंभीर घायल। ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।


बोकारो: बोकारो बहादुरपुर-जैनामोड़ मुख्य पथ (एनएच-23) पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कसमार प्रखंड के कमलापुर निवासी चंदन तुरी और उनके 13 वर्षीय पुत्र की सब्जी लदे पिकअप वैन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया है।


Key Highlights

  • बोकारो में एनएच-23 पर दर्दनाक सड़क हादसा

  • बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

  • सब्जी लदे पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर मारी टक्कर

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 पर किया जाम

  • चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की उठी मांग


परिवार तीनों सदस्य जिउतिया पर्व मनाकर सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़कावन के पास सामने से आ रही पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों ने किया एनएच-23 जाम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश में एनएच-23 को जाम कर दिया। जाम लगने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...