Bokaro Crime : बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पटना से लूटा गया रिफायनरी इमामी कंपनी का तेल बोकारो में बरामद किया है। करीब 40 लाख मूल्य के रिफायनरी तेल बरामद होने की सूचना पर पिंडराजोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पटना से लूटे गये ट्रक को भी बोकारो में पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : बार-बार बेईज्जती करता था दोस्त इसलिए कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
यह कार्रवाई बोकारो के चास स्थित तेलीडीह मोड़ से 2268 पेटी इमामी तेल जब्त किया गया। मौके पर कंपनी के अधिकारी के साथ-साथ पुलिस भी पहुंची है। पूरा मामला पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस तेल लूट कांड में दुदीबाग के आलू-प्याज व्यापारी के इशारे पर खेला गया था खेल।
ये भी पढ़ें- Gumla Encounter : गुमला में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर…
Bokaro Crime : पुलिस की पूछताछ में कई राज खुलने की संभावना
पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना अंतर्गत तेलीडीह मोड़ के पास पुलिस ने एक मकान से लगभग 40 लाख रुपए मूल्य के 2268 पेटी रिफाइंड तेल जब्त किया है। यह तेल मशहूर ब्रांड इमामी हेल्दी एंड टेस्टी का है।
ये भी पढ़ें- Ramgarh : अरगड्डा क्षेत्र में कोयला तस्करों का हमला, चार सुरक्षा कर्मी घायल
दरअसल, यह पूरा माल सोमवार को हल्दिया, कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुआ था। लेकिन मंगलवार को पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर ट्रक को लूट लिया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बुधवार की सुबह कंपनी के एक कर्मचारी ने तेलीडीह फोरलेन के पास संदिग्ध तरीके से एक ट्रक से तेल उतारते हुए देखा और तुरंत कंपनी अधिकारियों को सूचना दी। जांच के बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची तो पूरा ट्रक का माल राजेश कुमार के मकान में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सारा माल जब्त कर लिया।
ये भी पढ़ें- Breaking : पेसा नियामवली पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार
Bokaro Crime : पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी गणेश गुप्ता ने बताया कि यह माल उन्होंने दुंदीबाजार के आलू-प्याज व्यापारी रमेश गुप्ता के कहने पर रखा था। रमेश गुप्ता ने कहा था कि कुछ दिन के लिए माल सुरक्षित रख दो, बाद में उठा लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी! बाबूलाल मरांडी का बड़ा खुलासा, सारंडा जंगल पर गरमाई राजनीति
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और शक जताया जा रहा है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। तेल लूटकांड ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस तरह अपराधियों का नेटवर्क हाईवे से लेकर शहरों तक फैला हुआ है। वही लूट के बाद ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी गई या फिर कुछ और पुलिस जांच की बात कह रही है।
चुमन कुमार की रिपोर्ट–
ये भी जरुर पढ़ें+++++
Ranchi Crime : बदले की आग ने बना दिया हत्यारा, मामले का सनसनीखेज खुलासा…
IND VS PAK : पाकिस्तान को फिर धो डाला! भारत ने लगातार 7वें मुकाबले में पाक को बुरी तरह से हराया…
Dhanbad Murder : धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, सेप्टिंक टैंक के भीतर मिला शव…
Ranchi : खलारी में पुलिस टीम पर नक्सली हमला, हवलदार गंभीर रुप से घायल…
Ranchi : झारखंड के तीन शहरों को मिलेगी मेट्रो! केन्द्र ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान मांगा
Ranchi : त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक, एनडीआरएफ टीमें रहेंगी तैनात



















