प्रकाशित: अपडेट:
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL पेपर लीक मामले में रिजल्ट प्रकाशन पर रोक लगाई। याचिका पर लंबी बहस के बाद अब कल होगी विस्तृत सुनवाई।
रांची: झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में लगभग दो घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से बहस चली। अदालत ने फिलहाल रिजल्ट के प्रकाशन पर रोक बनाए रखी है।
Key Highlights
JSSC CGL पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
रिजल्ट प्रकाशन पर रोक जारी, कल फिर होगी सुनवाई।
याचिका प्रार्थी प्रकाश कुमार की ओर से दाखिल।
सीबीआई या रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग।
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने रखा पक्ष।
यह याचिका प्रार्थी प्रकाश कुमार की ओर से दाखिल की गई है। इसमें परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूरी प्रक्रिया को रद्द करने और मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की कमेटी से कराने की मांग की गई है।
सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अजीत कुमार ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की। पिछली सुनवाई में अदालत ने CID एसपी को एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले की विस्तृत सुनवाई बुधवार को फिर से होगी।


















