Advertisement
Advertisement

Garhwa में मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर, तीन लोग घायल-दो की हालत गंभीर

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका-सोनदाग मुख्य मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना पाल्हे बांध के समीप उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- Koderma Murder : पत्थर से कुचल-कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक-सनोज कुमार राम, राजेंद्र कुमार और सकेंद्र कुमार-रंका थाना क्षेत्र के सोंनदाग गांव के रहने वाले हैं। वे किसी जरूरी काम से रंका बाजार जा रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि तीनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे।

Garhwa : गंभीर रुप से घायल दो लोग रिम्स रेफर

स्थानीय लोगों और परिजनों को सूचना मिलते ही सभी घायलों को तत्काल रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गढ़वा अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राजेंद्र कुमार और सकेंद्र कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल भेजने की सिफारिश की।

ये भी पढ़ें- Gumla में भयंकर सड़क हादसा, ऑटो और बोलेरो की जोरदार टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत… 

घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस टेंपो चालक की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Hazaribagh Encounter : एक करोड़ का ईनामी नक्सली मारा गया, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल 

Ranchi : झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान! गलत इलाज से बढ़ रही स्किन मरीजों की परेशानी 

Ranchi Crime : टुकटुक गायब करते बैट्री चुराते और ऐसे बन जाते रईस, टुकटुक चोर गैंग बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार 

Dhanbad : असली और नकली किन्नरों में भयंकर मार, बीच सड़क पर उतारे कपड़े फिर… 

दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा Maiyan Samman Yojna का सितंबर का पैसा! खटाखट गिरेगा 2500 रुपए… 

IND VS PAK : जीत के बाद भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ, कप्तान सूर्यकुमार ने कह दी कुछ बातें खेल से… 

Giridih : पटना मद्य निषेध और रांची एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ 

 

Commercial Advertisment

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...