Advertisment

PM के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की हुई शुरुआत, दिलीप ने कहा- मोदी विश्व की राजनीति में चमकते सूर्य

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज 17 सितंबर को बिहार भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सेवा पखवाड़े के तहत आज भाजयुमो बिहार प्रदेश द्वारा रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित इस शिविर में कई युवाओं ने रक्तदान किया। ‎इसके अलावा प्रधानमंत्री के जीवन और व्यक्तित्व और उनके प्रधानमंत्री के तौर पर किए गए कार्यों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ रहे।

DIARCH Group 22Scope News

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं को चित्र के माध्यम से दर्शाया गया

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं को चित्र के माध्यम से दर्शाया गया। साथ ही उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से जुड़ी तस्वीरों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। ‎इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने नरेंद्र मोदी के विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया के स्तर पर भारत को स्थापित करने का कार्य किया।

Bihar BJP 2 1 22Scope News

PM नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं, विश्व की राजनीति में चमकते सूर्य हैं – BJP प्रदेश अध्यक्ष

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं, विश्व की राजनीति में चमकते सूर्य हैं। आज दुनिया का कोई भी देश भारत की ओर देख रहा है। आज जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है। आज भारत के निर्णयों पर बड़े देशों की भी नजर रहती है। ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि आज नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल गरीबों, पिछड़ों, युवा और महिलाओं के विकास के लिए योजनाएं बनाई, बल्कि उसे जमीन पर उतारा।

Bihar BJP 1 2 22Scope News

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है – दिलीप जायसवाल

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज देश के लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज हित में रक्तदान कर रहे हैं और लोगों का जीवन देने का कार्य कर रहे हैं। ‎इस मौके पर सांसद विवेक ठाकुर, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील चौधरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडे और पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखें :

PM के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के 75 स्थानों पर उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम राज्य के 75 स्थानों पर उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस संबंध में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम की संयोजिका अमृता सिंह राठौर ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के 75 स्थानों पर उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित जिलों के मंत्री, सांसद और विधायकों ने शिरकत की और जीएसटी के नए युग के शुभारंभ की चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीएसटी के अब दो स्लैब होने से आर्थिक रूप से कमजोर हर परिवार को लाभ मिलेगा।

Bihar BJP 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सेवा पर्व का शुभारंभ, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...