इतने कम समय में बिना संसाधन के हजारों भीड़ जुटा रहे हैं आईपी गुप्ता, ‘इंकलाब यात्रा’ पर निकलेंगे IIP अध्यक्ष

पटना : पिछले कई महीनों से लगातार इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) बिहार के सभी जिलों में इंकलाब यात्रा करते हुए नजर आ रही है। जिसमें हजारों की तदाद में भीड़ नजर आ रही है। जिससे बिहार की राजनीति में आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता चर्चा का विषय बने हुए हैं। इतने कम समय और बिना संसाधन के लाई हुई हजारों भीड़ ये साबित करती है कि आईपी गुप्ता की राजनीति बिहार में एक नया मोड़ लाएगी।

Goal 7 22Scope News

आने वाला ‘इंकलाब यात्रा’ मधेपुरा, समस्तीपुर व भागलपुर में होने वाला है – आईपी गुप्ता

आपको बता दें कि आने वाला इंकलाब यात्रा मधेपुरा, समस्तीपुर और भागलपुर में होने वाला है। 19 सितंबर 2025 को मधेपुरा में मधेपुरा सदर के गौशाला मैदान में 20 सितंबर 2025 को समस्तीपुर के सरायरंजन के नरघोघी में और 21 सितंबर 2025 को भागलपुर के नवगछिया के ढोलबज्जा में होने वाला है। जिसमें आईपी गुप्ता की मौजूदगी में सभा को संबोधित किया जाएगा। बाइक रैलियां निकली जाएगी। पान तांती ततमा समाज के आरक्षण को लेकर लगातार पिछले दो सालों से चलती आ रही ये रैली अब एक विक्राल रूप ले चुकी है। जो इस चुनाव के एक अहम रोल निभाएगी।

गुप्ता ने कहा- उनकी पार्टी के बिना बिहार में नहीं बन सकता कोई CM

आईपी गुप्ता ने यह दावा किया है कि उनकी पार्टी के बिना बिहार में कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है। आईपी गुप्ता जिधर जाएंगे पान तांती ततमा समाज का वोट उधर जाएगा। उन्होंने अकेले गांधी मैदान को भरकर साबित कर दिया कि ये भीड़ वोट में भी कन्वर्ट होगी। साथ ही उन्होंने ये दावा किया है कि सरकार को आरक्षण वापस करने के लिए वो मजबूर कर देंगे। जबतक वो आरक्षण वापस नहीं करवा लेते वो रुकेंगे नहीं।

यह भी पढ़े : बीजेपी के बागी नेता ने दिया ‘बाहरी भगाओ चनपटिया बचाओ’ का नारा, बोले विकास के लिए तरस रहा…

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...