Advertisment

Bihar में लगातार बन रही नई पार्टियां, अब आईपी गुप्ता ने भी कर दिया एलान..

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में महज 6 महीने बचे हैं और इस दौरान सभी पार्टियां अपनी पार्टी को जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। इस बीच बिहार में नई पार्टी के गठन का सिलसिला भी जोरों पर है। पहले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी बनाई तो उसके बाद राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने, फिर आईपीएस शिवदीप लांडे ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे कर अपनी पार्टी बनायीं। अब एक और नेता आईपी गुप्ता ने नई पार्टी का एलान किया है।  Bihar  Bihar  Bihar  Bihar 

उन्होंने रविवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में तांती समाज के लोगों की एक रैली बुलाई थी जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस रैली के दौरान आईपी गुप्ता ने अपनी नई पार्टी इंडियन इन्कलाब पार्टी का एलान किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी, लालू यादव और नीतीश कुमार की पार्टी इसलिए मजबूत है क्योंकि सबसे पहले उनके जमात के लोग उनके साथ खड़े हुए। आज मैंने भी राज्य के तांती ततवा समुदाय के लोगों के हक़ अधिकार के लिए एक नई पार्टी बनाई है।

यह भी पढ़ें – Buxar में उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, नाव से शराब उतारने की सूचना पर…

आज जिस तरह सब लोग एकजुट हो कर गांधी मैदान में जुटे हैं ऐसे एकजुट रहिये। इस दौरान आईपी गुप्ता ने कहा कि सरकार ने हमारी शुरू से ही उपेक्षा की है। पहले हमें आरक्षण दी गई थी लेकिन फिर आरक्षण छीन ली गई। अब हम अपने समाज के लोगों को आरक्षण के साथ सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    JDU 5 महापुरुषों को मानती है अपना आदर्श, भीम संवाद में सीएम नीतीश ने…

Chirkunda Illegal Lottery News: हाईटेक मशीनों से छप रही थी प्रतिबंधित...

Chirkunda Illegal Lottery News: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने झारखंड के धनबाद ज़िले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...