मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के बिहटा में राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (SDRF) वाहिनी मुख्यालय के नये भवन का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन एवं पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल द्वारा बाढ़ एवं आपदा के समय किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही वहां लगाई गई प्रदर्शनी में आपदा के समय उपयोग किए जानेवाले उपकरणों/साधनों की कार्यपद्धतियों के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जवानों की हौसलाअफजाई की और कहा कि आपलोग इसी तरह अच्छे से काम करते रहिए।

Goal 7 22Scope News

आपदा के दौरान खोज, बचाव एवं राहत कार्यों के लिए SDRF का किया गया है गठन – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि राज्य में बाढ़, आगजनी, भूकंप, चक्रवात, नदी में डूबने की घटना आदि आपदा के दौरान खोज, बचाव एवं राहत कार्यों के लिए राज्य आपदा रिस्पांस बल का गठन एक विशेष प्रशिक्षित बल के रूप में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है। इसके बटालियन के मुख्यालय हेतु बिहटा पटना में राज्य सरकार के द्वारा 25 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। बटालियन के अधिकारियों व जवानों के आवासन तथा कार्यालय हेतु भवन निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2013 में अस्थायी पोटा केबिन का निर्माण किया गया। इन अस्थायी संरचना के काफी पुराना हो जाने पर और एसडीआरएफ के कार्यबल में बढ़ोतरी के कारण वहां आवासन एवं कार्यालय कार्य के संचालन में काफी कठिनाई हो रही थी। इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों के बेहतर आवासन, प्रशिक्षण एवं कार्यालय हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 267.24 करोड़ रुपए की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई और निर्माण की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को दी गई।

SDRF Corps Headquarters 1 22Scope News

शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा 30 अप्रैल 2023 को किया गया था

इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 30 अप्रैल 2023 को किया गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा कई बार स्थल पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया गया। 11 जुलाई 2025 को निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना को शीघ्र पूरा करने, छतों पर सोलर लगाने और परिसर के पहुंच पथ को ठीक करने का निर्देश दिया गया।

SDRF Corps Headquarters 2 22Scope News

आज उद्घाटन किए गए भवनों में 4 मंजिला प्रशासनिक भवन है

आज उद्घाटन किए गए भवनों में चार मंजिला प्रशासनिक भवन है। जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के लिए कार्यालय कक्ष का निर्माण कराया गया है। तीन मंजिला प्रशिक्षण भवन है जिसमें छह स्मार्ट क्लास रूम, पुस्तकालय, सभाकक्ष तथा कम्प्यूटर लैब, फैकल्टी चैंबर एवं कार्यालय कक्ष है। तीन मंजिला क्वार्टर मास्टर स्टोर है जिसमें कुल पांच बड़े-बड़े भंडार कक्ष हैं जिसमें आपदा से जुड़े आवश्यक उपकरण नाव आदि रखे जाएंगे। तीन मंजिला क्यूआरटी भवन है जिसमें बहुउद्देशीय हॉल, डॉरमेट्री, डायनिंग हॉल आदि हैं। राज्य आपदा रिस्पांस बल के कर्मियों के आवासन हेतु तीन बैरक का निर्माण किया गया है। एक बैरक में 100 लोगों के रहने की व्यवस्था है, इस प्रकार तीन बैरक में कुल 300 लोग रह सकते हैं। हेड कांस्टेबलों एवं कास्टेबलों के आवासन हेतु बहुमंजिले भवन में कुल 132 यूनिट फ्लैट बनाए गए हैं। ऑफिसर्स मेस में कुल छह गेस्ट रूम, मीटिंग रूम और डाइनिंग हॉल हैं। कमान्डेंट, डिप्टी कमान्डेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर तथा डॉक्टर के आवासन हेतु अलग-अलग भवनों का निर्माण किया गया है।

यह भी देखें :

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

SDRF Corps Headquarters 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

विशाल कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...