मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिवेशन भवन में बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य महिला आयोग पर आधारित स्मारिका ‘संवाद से सरोकार तक’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार राज्य महिला आयोग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

DIARCH Group 22Scope News

सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा कर उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाने का हर संभव प्रयास किया है – CM

राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा कर उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्हें नीतिगत, कानूनन एवं संगठनात्मक तौर पर मजबूती देने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। आज बिहार की महिलाओं में आत्मबल एवं आत्मसम्मान में अप्रत्याशित वृद्धि सबके समक्ष एक उदाहरण है।

कार्यक्रम में CM के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Nitish Ing 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...