Advertisment

मधेपुरा में PM मोदी पर भड़के तेजस्वी, वोट हमारा, फैक्ट्री लगेगा गुजरात में, ये नहीं चलेगा

मधेपुरा में PM मोदी पर भड़के तेजस्वी, वोट हमारा, फैक्ट्री लगेगा गुजरात में, ये नहीं चलेगा

मधेपुरा : बिहार अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार की देर रात मधेपुरा पहुंचे। कॉलेज चौक पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए है। यह यात्रा पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई के लिए है। वर्तमान सरकार भ्रष्ट और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। बिहार में भाजपा के लोगों ने एक भी फैक्ट्री नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमें वोट दो। सब कुछ गुजरात में देते हैं। बिहार को उसका हक नहीं देते हैं। फैक्ट्री चाहिए गुजरात में और वोट बिहार में, अब ऐसा नहीं होने वाला है।

Goal 7 22Scope News

नया बिहार बनाना है,  बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई से मिलेगी मुक्ति – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब लोग एक हो जाइए। इस बार 20 साल पुरानी खटारा सरकार को बदलिए। बिहार को आगे ले जाना है और नया बिहार बनाना है। बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई से मुक्ति मिलेगी। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनेगी तो जिसके पास भी डिग्री होगा उसके हाथ में नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। सामाजिक न्याय के साथ-साथ हम लोग आर्थिक न्याय करने का काम करेंगे। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चला जाएगा।

उन्होंने जनसमूह से हाथ उठाकर सरकार बनाने की अपील की। वहीं इंजीनियर प्रभाष यादव ने कहा कि अबकी बार सरकार परिवर्तन होना तय है। इस अवसर पर प्रभाष यादव, सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप शांतनु बुंदेला और इंजीनियर नवीन निषाद उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बिहारीगंज विधानसभा में निकाली गई ‘बिहार अधिकार यात्रा’, इंजीनियर प्रभाष यादव ने किया परिवर्तन का दावा…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...

Jharkhand Digital Health Mission: अब अस्पताल की रिपोर्ट के लिए नहीं...

Jharkhand Digital Health Mission: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन और आर्टिफिशियल...