नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, विकास मित्र को टैब, शिक्षा सेवक को स्मार्ट फोन

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को नवरात्रि का गिफ्ट दिया है। सीएम नीतीश ने विकास मित्रों को टैबलेट खरीदने के लिए 25 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की है। वहीं, शिक्षा सेवकों को स्‍मार्टफोन के लिए 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। नवरात्रि से पहले मुख्‍यमंत्री ने रविवार को ये ऐलान किया। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि अब बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत काम कर रहे विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए एकमुश्त 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

DIARCH Group 22Scope News

CM नीतीश ने X पर पोस्‍ट कर किया ऐलान

न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत कार्यरत हर विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए एकमुश्त 25 हजार रुपए दिए जाने का फैसला लिया गया है, ताकि उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के डेटा कलेक्‍शन और अन्य कामकाज में सुविधा हो सके। इसके साथ ही विकास मित्रों का परिवहन भत्ता 1,900 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रतिमाह और स्टेशनरी भत्ता 900 रुपए से बढ़ाकर 1,500 रुपए किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे उन्हें क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ अन्‍य कामकाज में सुविधा होगी।

यह भी देखें :

शिक्षा सेवकों को स्‍मार्टफोन के लिए 10-10 हजार रुपए

सीएम नीतीश नीतीश ने अपनी पोस्‍ट में आगे लिखा कि महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों तक शिक्षा का लाभ, साथ ही अक्षर आंचल योजना के अधीन महिलाओं को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) को डिजिटली एक्‍सेस के लिए स्मार्टफोन खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपए देने का फैसला लिया गया है। साथ ही शिक्षण सामग्री मद में भुगतान की जा रही राशि को 3,405 रुपए से बढ़ाकर छह हजार रुपए प्रति केंद्र प्रतिवर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे शिक्षा सेवकों का मनोबल बढ़ेगा। वे अधिक उत्साह और लगन से अपना काम करेंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...