Giridih : इंकलाबी नौजवान सभा का गिरिडीह का तीसरा जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

Giridih : इंकलाबी नौजवान सभा का तीसरा जिला सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 59 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नई जिला कमिटी के पदाधिकारी चुने गए जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, जिला सचिव अशोक मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष मो. एकराम, दिनेश सोरेन, संतोष यादव, असगर अली, कुलदीप राय संयुक्त सचिव राजकिशोर बैठा, जिम्मी चौरसिया, भोला महतो, आनंदी यादव, बनीता दीप, छोटू यादव कुल 13 सदस्यीय ऑफिस बेयरर कमिटी का गठन किया गया।

सम्मेलन की शुरुआत शहीद साथियों की याद में RYA राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने ध्वजारोहण और सभी साथी मौन रखकर किए। उद्घाटन सत्र को भाकपा- माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा और प्रवासी मजदूरों का सवाल सबसे बड़ा है, लेकिन केंद्र सरकार गहरी नींद में है। हाल ही में गिरिडीह के पाँच प्रवासी मजदूर नाइजर (अफ्रीका) में लापता हो गए, जिनकी खोजबीन तक नहीं की गई। जिस कंपनी में ये मजदूर कार्यरत थे, वह भारत की कंपनी है और उसी कंपनी ने चुनावी बांड के तहत मोदी सरकार को करोड़ों का चंदा दिया। इसके बावजूद मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी शर्मनाक है।

उन्होंने कहा, “RYA इन मुद्दों पर मजबूती से लड़ेगी और गिरिडीह में संगठन को और मजबूत करेगी।” धनवार के पूर्व विधायक कॉ. राजकुमार यादव ने कहा कि RYA भगत सिंह और अंबेडकर के रास्ते पर चलने वाला संगठन है। अन्याय और शोषण के खिलाफ RYA लगातार संघर्ष करेगा।

इंकलाबी नौजवान सभा का Giridih का तीसरा जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न :

उन्होंने राज्य सरकार की रोजगार नीति पर भी सवाल उठाया। RYA राष्ट्रीय महासचिव कॉ. नीरज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा शोषण नौजवानों का ही किया है। 2 करोड़ वार्षिक रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस सम्मेलन से संकल्प लिया गया कि रोजगार के सवाल पर जबरदस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा और नौजवानों की आवाज़ बुलंद की जाएगी। मौके पर उपस्तिथ सीताराम पासवान, राजेश विशकर्मा, विभा पुष्पा दीप, कुश कुशवाहा, अमन पाण्डेय, अविनाश सिंह, इमरान नाजिर, इत्यादि अन्य नेताओं थे।
सफलतापूर्वक सम्पन्न।

इंकलाबी नौजवान सभा का तीसरा जिला सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ रविवार को सरिया के शिवांगी मंडपम में जिला सम्मेलन संपन्न हुई। सम्मेलन में 59 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नई जिला कमिटी के पदाधिकारी चुने गए जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ,जिला सचिव अशोक मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष मो. एकराम, दिनेश सोरेन, संतोष यादव, असगर अली, कुलदीप राय संयुक्त सचिव राजकिशोर बैठा, जिम्मी चौरसिया, भोला महतो, आनंदी यादव, बनीता दीप, छोटू यादव कुल 13 सदस्यीय ऑफिस बेयरर कमिटी का गठन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत शहीद साथियों की याद में RYA राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने ध्वजारोहण और सभी साथी मौन रखकर किए।

उद्घाटन सत्र को भाकपा- माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा और प्रवासी मजदूरों का सवाल सबसे बड़ा है, लेकिन केंद्र सरकार गहरी नींद में है। हाल ही में गिरिडीह के पाँच प्रवासी मजदूर नाइजर (अफ्रीका) में लापता हो गए, जिनकी खोजबीन तक नहीं की गई। जिस कंपनी में ये मजदूर कार्यरत थे, वह भारत की कंपनी है और उसी कंपनी ने चुनावी बांड के तहत मोदी सरकार को करोड़ों का चंदा दिया। इसके बावजूद मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी शर्मनाक है।

उन्होंने कहा, “RYA इन मुद्दों पर मजबूती से लड़ेगी और गिरिडीह में संगठन को और मजबूत करेगी।” धनवार के पूर्व विधायक कॉ. राजकुमार यादव ने कहा कि RYA भगत सिंह और अंबेडकर के रास्ते पर चलने वाला संगठन है। अन्याय और शोषण के खिलाफ RYA लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने राज्य सरकार की रोजगार नीति पर भी सवाल उठाया। RYA राष्ट्रीय महासचिव कॉ. नीरज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा शोषण नौजवानों का ही किया है।

2 करोड़ वार्षिक रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस सम्मेलन से संकल्प लिया गया कि रोजगार के सवाल पर जबरदस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा और नौजवानों की आवाज़ बुलंद की जाएगी। मौके पर उपस्तिथ सीताराम पासवान, राजेश विशकर्मा, विभा पुष्पा दीप, कुश कुशवाहा, अमन पाण्डेय, अविनाश सिंह, इमरान नाजिर, इत्यादि अन्य नेताओं थे।

राज रवानी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Ranchi : तीन वर्षों से नहीं मिली ई-कल्याण छात्रवृत्ति, छात्र परेशान

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Pakur Crime : सीएसपी संचालक से लाखों के लूटपाट का सनसनीखेज खुलासा, डकैती के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

Jamshedpur : कपड़ा व्यावसायी को कर्मी ने छूरा घोंपा, आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro : मनरेगा योजना में रिश्वतखोरी! एसीबी ने दो जूनियर इंजीनियर रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...