युवक की गोली मारकर हत्या,

जामताड़ा : युवक की गोली मारकर हत्या – मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया धोबी टोला में

24 वर्षीय युवक विनन्द रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

परिवार वालों का आरोप है कि युवक अपने दोस्तों के साथ धोबीपाड़ा मैदान गया था.

इसके बाद कुशबेदिया डंगाल के पास सड़क किनारे से युवक की लाश बरामद की गई.

murder1 22Scope News

अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया.

परिवार को देररात घटना की जानकारी मिली.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया.

हालांकि मृतक की बहन रूबी देवी ने आरोप लगाया है कि जब घटना घटी उस समय मेरे भाई अपने दोस्तों के

साथ धोबीपाड़ा के मैदान में थे, तभी उसे दो गोली मारी गयी है.

एक गोली उसे छूकर निकल गया,

लेकिन दूसरी गोली उसे लग गई और वह मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटनास्थल पर युवक का बाइक पड़ा हुआ था.

मृतक की बहन ने कहा कि युवक कुछ दिन पूर्व कोलकाता से अपने गांव लौटे थे.

वे वहां कॉल सेंटर में काम करते थे. हालांकि युवक की मां ने अपने पड़ोस के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है.

रिपोर्ट: उज्वल

शौच के लिए निकली 23 वर्षीया महिला की गोली मारकर हत्या

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...

Kumar Kushagra Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के...

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया...

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...