Bokaro: संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका

Bokaro: संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, हत्या की आशंका जताई जा रही है। अधेड़ घूमने के लिए घर से निकला था। सिटी पार्क से उसका चप्पल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती कराने के बाद महिला फरार बताई जा रही है। व्यक्ति जैनमोड़ के पथूरिया गांव का निवासी है। वह बेटी के घर आया था। मामला सिटी थाना क्षेत्र का है।

Bokaro: व्यक्ति की संदेहास्पद मौत

बताते चलें कि, 50 वर्षीय व्यक्ति बादल बाउरी की संदेहास्पद मौत हो गयी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। बताया जा रहा है कि जैनमोड़ के पथूरिया निवासी बादल बाउरी सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर थर्ड में अपने भाई की बेटी के घर आया था। इसके बाद बेटी के घर से घूमने जाने की बात बताकर निकला था, लेकिन देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गयी।

Bokaro: महिला ने अस्पताल पहुंचाया था

जब परिजन सिटी पार्क पहुंचे तो उसका चप्पल पाया गया। इसके बाद जब सदर अस्पताल पहुंचे तो अज्ञात शव की सूचना मिली, जिसकी पहचान बादल बाउरी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, उसके सिर पर गंभीर चोटे हैं। चिकित्स्कों ने बैडेज भी किया है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक के मुताबिक, एक महिला लाकर भर्ती करायी थी, जो अस्पताल पहुंचाकर भाग गयी। हलांकि, अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। रात में पुलिस पहुंची भी थी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...