Dhanbad: दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया ये निर्देश, अतिरिक्त सुरक्षा बल की रहेगी तैनाती

Dhanbad: दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित भ्रमण के लिए धनबाद जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसी संदर्भ में जिले के सभी पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित 25 बिंदुओं का शत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

Dhanbad: वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया

इस संबंध में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के तमाम पूजा पंडालों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ एक बार बैठक की गई है, आगे भी एक बैठक होना है। उन्होंने बताया कि तमाम पूजा पंडालों को ये निर्देश दिया गया है कि वह भवन निर्माण, अग्निशमन विभाग तथा विद्युत विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ, अधिष्ठापित एवं चालु अवस्था में सीसीटीवी कंट्रोल रूम, पुरूषों एवं महिलाओं के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था के साथ अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, अपातकालिन स्थिति में पंडाल से आकस्मिक निकास की व्यवस्था, अधिष्ठापित एंव चालु अवस्था में अग्निशमन यंत्र, हेल्प डेस्क, माईकिंग की व्यवस्था, पंडाल निर्माण में सिंथेटिक कपड़ा, ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग नहीं करने, पंडाल तक जाने वाले रास्ते पर लाईंटिग गेट को उंचाई पर रखा गया है या नहीं, पंडाल में स्वछता से संबंधित विज्ञापन पट्ट का अधिस्थापन/ऑडियों विजुवल (एलईडी स्क्रीन) माईक के माध्यम से प्रचार-प्रसार लगातार हो रहा है या नहीं, वोलेंटियर साथ वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था, पंडाल के मुख्य द्वार तक वाहनों के आवागमन की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स तथा मेडिकल कियोस्क की व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में हरा एवं नीला डस्टबिन आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखेंगे।

Dhanbad: ये रहेगी व्यवस्था

इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, घंघोर बारिश की स्थिति के हिसाब से पंडाल निर्माण, जल निकासी इत्यादि की व्यवस्था, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए उचित व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में निर्धारित यूनिफॉर्म तथा आईडी कार्ड के साथ वॉलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति, संबंधित थाना को पूजा पंडाल के अध्यक्ष, सचिव एवं वॉलेंटियर्स की विवरणी उपलब्ध कराना, पूजा पंडाल स्थल पर साईन बोर्ड व संकेतक चिन्ह लगाना, मूर्ति विसर्जन की तिथि एवं समय का पुर्णतः अनुपालन करना तथा पंडाल परिसर में वॉच टावर या स्टेज का निमार्ण करने के लिए भी कहा गया है।

Dhanbad: 800 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

इसके अलावा शहर की सुरक्षा के लिए 800 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिसमें लाठी पार्टी के साथ सशस्त्र महिला एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...