भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 गोलाघाट गढ़िया में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मीरा कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष का कहना है कि मीरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लेकिन मायके वालों ने इस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Goal 7 22Scope News

उनकी बेटी की हत्या की गई है – मृतका के पिता

मृतका के पिता दर्शन मेहता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता ने बताया की पति विजय कुमार ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी पत्नी ने फांसी लगा ली है और वे उसे डॉक्टर के पास ले गए हैं लेकिन पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने फांसी नहीं लगाई बल्कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शादी वर्ष 2018 में हुई थी उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।

दान-दहेज देकर ही शादी की थी – पिता

पिता का आरोप है कि उन्होंने दान-दहेज देकर ही शादी की थी। इसके बावजूद बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका का पति घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। फिलहाल मृतका का पूरा परिवार गहरे सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

यह भी पढ़े : DEO के खिलाफ गोलबंद हुए शिक्षक, अनशन पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लगाया प्रताड़ना का आरोप…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img