Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा की फिर तूफानी फिफ्टी, भारत ने बांग्लादेश को दिया 169 रनों का लक्ष्य

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। बांग्लादेश को जीत के लिए 169 रनों की जरूरत है।

Asia Cup 2025: भारत की पारी

अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और कुल 75 रन बनाए। वहीं, भारत की शुरुआत धीमी रही और पहले ओवर में केवल 3 रन बने। लेकिन चौथे ओवर के बाद से गिल और अभिषेक ने तेजी से रन बटोरे और 5 ओवर में स्कोर 55 तक पहुंचा दिया।

शुभमन गिल ने 29 रन बनाए। इसके बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई। शिवम दुबे (2), सूर्यकुमार यादव (0), और तिलक वर्मा (5) सस्ते में आउट हो गए। हालांकि, अंत में हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के बीच अहम साझेदारी ने स्कोर को 168 तक पहुंचाया।

Asia Cup 2025: भारत का विकेट पतन क्रम

77/1 (शुभमन गिल, 6.2 ओवर)

83/2 (शिवम दुबे, 8.1 ओवर)

112/3 (अभिषेक शर्मा, 11.1 ओवर)

114/4 (सूर्यकुमार यादव, 11.6 ओवर)

129/5 (तिलक वर्मा, 14.3 ओवर)

168/6 (हार्दिक पंड्या, 19.6 ओवर)

Asia Cup 2025: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Asia Cup 2025: मैच का समीकरण

अगर भारत ये मुकाबला जीत लेता है, तो फाइनल में उसकी जगह लगभग तय हो जाएगी। दूसरी ओर बांग्लादेश ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर खुद को मज़बूत स्थिति में रखा है। इस मुकाबले के बाद भारत का अगला मैच श्रीलंका से होगा, जबकि बांग्लादेश कल पाकिस्तान से भिड़ेगा।

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img