स्पेशल फेस्टिव ड्राइव के तहत रांची के विभिन्न मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण, दो को नोटिस

रांची. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार स्पेशल फेस्टिव ड्राइव के तहत रांची के विभिन्न मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा दल द्वारा किया गया। इस क्रम में चलन्त खाद्य जांच प्रयोगशाला द्वारा खाद्य नमूनों विशेषकर दूध से बने उत्पाद जैसे-पनीर, खोवा एवं खोवा से बनी मिठाईयों की ऑन द स्पॉट जांच की गई।

इनमें औचक निरीक्षण

इस क्रम में खाद्य प्रतिष्ठान बिसनीस आईसक्रीम, फिरायालाल चौक, रांची, जलजोगा रेस्टूरेन्ट, अल्बर्ट एक्का चौक, रांची, स्वीट् इंडिया, महात्मा गांधी मार्ग, रांची, न्यू चुरूवाला, महात्मा गांधी मार्ग, रांची, न्यू राज स्वीट्स, ओवरब्रिज मेन रोड, रांची, रसीक लाल, डोरंडा, रांची, राजस्थान कलेवालय, कचहरी चौक, रांची, न्यू दिल्ली ढाबा, कचहरी चौक, रांची, उदय मिष्टान भंडार, लालपुर, रांची एवं The Cafe Coffee Day, लालपुर, रांची में औचक निरीक्षण किया गया।

दो को नोटिस भेजने की कार्रवाई

जांच के क्रम में न्यू चुरूवाला, महात्मा गांधी मार्ग, रांची में पनीर (लगभग 4 किग्रा) अवमानक पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया है। खाद्य कारोबारी को नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। जांच के क्रम में न्यू राज स्वीट्स, महात्मा गांधी मार्ग, रांची में बिना लेबल के फ्रुट जैम पैकेट पाया गया, जिसे खाद्य कारोबारी को नहीं बेचने का निर्देश दिया गया है। खाद्य कारोबारी को उक्त कृत्य हेतु नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। शेष उपरोक्त अंकित खाद्य प्रतिष्ठानों में मानक रूप के अनुरूप खाद्य सामग्रियों की बिक्री की जा रही थी।

अधिकांश प्रतिष्ठानों में कर्मियों के द्वारा बिना एप्रॉन, हेडगेयर और ग्लब्स के साथ खाद्य कारोबार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रांची के निर्देश पर सभी कर्मियों को प्रतिष्ठान संचालक के द्वारा मौके पर ही सुरक्षात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को उपभोक्ता से शिकायत करने पर उसका निष्पादन करने एवं उपभोक्ताओं से कुशल व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...