धनबाद में पूजा पंडाल गिरा, Ranchi में पानी भरा, Jharkhand में Lightning से 3 की मौत

झारखंड में दुर्गा पूजा पंडालों पर मौसम की मार, धनबाद में पंडाल गिरा, रांची में पानी भरा, ठनका गिरने से 3 मौतें। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट दिया।


रांची: झारखंड इस समय मां दुर्गा की आराधना में डूबा हुआ है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन शुक्रवार की मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने पूजा के उल्लास में खलल डाल दिया।

धनबाद की श्रमिक नगरी भूली के बी ब्लॉक में बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल आंधी और तेज बारिश की वजह से पूरी तरह ढह गया। इस पंडाल का उद्घाटन दो दिन बाद होना था, लेकिन हादसे ने आयोजकों और श्रद्धालुओं दोनों को निराश कर दिया।


Key Highlights

  • Dhanbad के Bhuli B-Block में आंधी-बारिश से Durga Puja पंडाल धराशायी।

  • Ranchi के कई पूजा पंडालों में पानी घुसा, सड़कें बनी तालाब जैसी।

  • Jamshedpur में तोरण द्वार गिरा, गिरिडीह में दीवार गिरने से महिला की मौत।

  • Palamu और Fadmad में ठनका गिरने से 3 लोगों की जान गई।

  • Weather Department ने 1-2 अक्टूबर तक Jharkhand में Heavy Rain का अलर्ट जारी किया।


इधर, राजधानी रांची में भी तेज बारिश ने स्थिति बिगाड़ दी। कई पूजा पंडालों में पानी घुस गया और सड़कें तालाब जैसी बन गईं। पानी और कीचड़ के बावजूद बारिश थमते ही भक्त पंडालों की ओर जाते दिखे। वहीं, जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित एस टाइप मैदान में तोरण द्वार गिर गया।

बारिश और तूफान के बीच झारखंड के कई हिस्सों से मौत की खबरें भी आईं। पूर्वी सिंहभूम के फटमदा में खेत में काम कर रहे चक्रधर कुंभकार और प्रभाष सिंह पर ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई। पलामू जिले के बाड़ों गांव में भी ठनका गिरने से छह साल की बच्ची की जान चली गई। उधर, गिरिडीह में दीवार गिरने से अनिता देवी की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। 27 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 28 से 30 सितंबर तक झारखंड के कई इलाकों में बारिश होगी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 और 2 अक्टूबर को पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसी सिस्टम के कारण झारखंड में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना है।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...