खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की दो बेटियां गतका खेल में दिखलाएगी अपना जौहर

Bokaro– एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो की छात्रा साक्षी श्रीवास्तव और सृष्टि आनंद का चयन राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में होने के बाद पूरे बोकारो में खुशी की लहर है. अप्रैल 2022 में हरियाणा का पंचकूला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स झारखंड की दोनों बेटियां साक्षी श्रीवास्तव और सृष्टि आनंद अपना- अपना जौहर दिखलायेगी.

shriti 22Scope News

राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स में साक्षी श्रीवास्तव और सृष्टि आनंद का चयन होने पर स्कूल कैंपस में सम्मान समारोह का आयोजन कर दोनों बेटियों को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल ठाकुर स्कूल के प्राचार्य फादर रेजीसी वर्गिस, संत मेरी नर्सरी स्कूल के प्राचार्य फादर मैथ्यू थॉमस, स्कूल प्रबंधन समिति केपी जकारिया, पीए जोस और  पी एप्पन्न ने दोनों बेटियों का बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Sanhii 22Scope News

बता दें कि गतका खेल का संबंध पंजाब से है और यह निहंग सिख योद्धाओं की पारंपरिक लड़ाई शैली है. वे इसका उपयोग आत्म-रक्षा के साथ-साथ खेल के रूप में भी करते हैं. पिछले वर्ष  से ही इस प्राचीन भारतीय  मार्शल आर्ट गतका को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया है. खेलो इंडिया का यह प्रयास निश्चित तौर पर लुप्त होती जा रही एक ऐतिहासिक महत्व रखने वाली भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा.  इसके अतिरिक्त यह कदम देश के साथ-साथ विदेशों में जागरूकता पैदा करने के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रयासों को बढ़ावा देगा.

रिपोर्ट चुमन  

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...