Asia Cup 2025 Final: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा पांच रन बनाकर आउट

Desk. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Final) के बीच खेला जा रहा है। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 146 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम ऑल आउट हो गई है। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत ने एक विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पांच रन बनाकर आउट हो गए हैं।

Asia Cup 2025 Final: कप्तान सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ

आज फिर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले इस साल हो रहे एशिया कप में 14 स‍ितंबर, 21 स‍ितंबर और अब 28 स‍ितंबर को टॉस के समय फ‍िर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। आज दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा है। आज फिर कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कैप्टन से हाथ नहीं मिलाया। वहीं टॉस के समय मैदान पर मौजूद रहे कमेंटेटर रव‍ि शास्त्री ने भी सलमान आगा से बात नहीं की। वहीं मैच शुरू होने से पहले दुबई प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त अलर्ट जारी किया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...