तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मधेपुरा : बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसिया-बभनगामा के समीप एसएच-91 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Goal 7 22Scope News

मृतक की पहचान घनश्याम ठाकुर के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है

मृतक की पहचान पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक वार्ड नंबर-13 निवासी घनश्याम ठाकुर के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह घर से बाइक लेकर बिहारीगंज जाने के लिए निकला था। इसी दौरान तुलसिया-बभनगामा के समीप एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया।

1 26 22Scope News

445 22Scope News

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद डायल 112 और बिहारीगंज थाने को घटना की सूचना दी गई लेकिन पुलिस पौने घंटे बाद वहां पहुंची। जिसके बाद घायल को बिहारीगंज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो मृतक की जान बच जाती। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को एसएच पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है।

33 1 22Scope News

ये बी पढ़े : जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, युवक जख्मी, वीडियो Viral

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img