चिंतन शिविर से बाहर निकलते ही कांग्रेसियों में हेमंत सरकार का कसीदा पढ़ने की होड़  

Jamtara– कसीदा पढ़ने की होड़  –  चिंतन शिविर से बाहर निकले ही कांग्रेसियों के सुर अचानक से बदल गये हैं.

एक बार फिर से हेमंत सरकार के कसीदे पढ़ने की शुरुआत हो चुकी है.

बता दें कि चिंतन शिविर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हेमंत सरकार की कार्यशैली पर अंसतोष जाहिर

करते हुए कहा था कि जेएमएम की कोशिश कांग्रेस के वोट बैंक को समाप्त करने की है.

जिन मुद्दे पर हम चुन कर आये हैं उस पर चर्चा नहीं हो रही है. उन मुद्दों को दरकिनार किया जा रहा है.

कांग्रेस की ओर से सरकार पर अंकुश लगाने के लिए एक कॉमन मीनियम प्रोग्राम बनाने की बात कही गयी थी,.

लेकिन चिंतन शिविर से बाहर आते ही नजारा बदला नजर आ रहा है.

कांग्रेस के ही जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने चिंतन शिविर के

चिंतन को भूल कर जोरदार तरीके से हेमंत सरकार का कसीदा पढ़ा है.

हेमंत सोरेन की सरकार का काम काज बेहतर

इरफान अंसारी ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार का काम काज बेहतर रहा है.

पूर्व की सरकार में आदिवासी- मूलवासियों की बड़े पैमाने पर जमीन की लूट हुई.

एसपीटी-सीएनटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया. खनीज संपदाओं की लूट हुई.

इसके ही विरोध में तो हम लोगों ने आंदोलन किया था. सरकार को कटघरे में खड़ा किया था.

लेकिन इसके ठीक उलट हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी-मूलवासियों को लिए बेहतर काम कर रही है.

उनके अधिकारों को सुरक्षित कर रही है. डॉक्टर इरफान अंसारी यहीं नहीं रुके,

एक कदम आगे जाकर कहा कि यदि यह सरकार काम नहीं भी करती, तब भी हम इसके साथ ही खड़े रहते.

क्योंकि किसी भी कीमत पर यह सरकार भाजपा से तो बेहतर है.

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...