कांग्रेस का चिंतन शिविर, जानें किन पर रहेगा जोर

उदयपुर : कांग्रेस का चिंतन शिविर कांग्रेस (Congress)

राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है.

कांग्रेस का ये चिंतन शिविर आज से तीन दिनों तक चलेगा.

लगातार मिल रही शिकस्त पर कांग्रेस यहां तीन दिन तक मंथन करेगी.

चिंतन शिविर में कांग्रेस का पूरा ध्यान संगठन में बदलाव और अगले लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना पर होगा.

सोनिया गांधी के संबोधन से होगी चिंतन शिविर की शुरुआत

दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी के संबोधन के साथ चिंतन शिविर की शुरुआत होगी.

इसमें कांग्रेस के 430 प्रतिनिधि शामिल होंगे.

आज और कल शाम तक विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग समूहों में चर्चाओं का दौर चलेगा.

फिर जो प्रस्ताव तैयार होगा उस पर 15 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मुहर लगाई जाएगी.

मनीष तिवारी ने क्या कहा

चिंतन शिवर को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ”19 साल बाद कांग्रेस ऐसा चिंतन शिविर कर रही, अच्छा कदम है. सभी लोगों को अपनी राय बिना हिचक रखने का मौका मिलना चाहिए.”चिंतन शिविर में पार्टी अध्यक्ष को लेकर चर्चा नहीं होगी लेकिन बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि राहुल गांधी पार्टी की कमान दोबारा संभालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. बता दें कि राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ट्रेन से रवाना हुए. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी के चिंतन शिविर के लिए उदयपुर जाते समय चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.

गौरतलब है कि राहुल गांधी के आलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और कई अन्य नेता आज सुबह करीब पांच बजे ट्रेन से उदयपुर पहुंचे. राहुल गांधी 15 मई को शिविर को संबोधित करेंगे.

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...