Garhwa : रंका अनुमंडल मुख्यालय में मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

Garhwa : रंका अनुमंडल मुख्यालय में नवरात्र महापर्व के अवसर पर मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य भंडारे का शुभारंभ सोमवार को अपराह्न 3बजे धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय के बाजार समिति प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भंडारे का शुभारंभ रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा, रंका के प्रख्यात समाजसेवी मोरध्वज प्रसाद सिंह उर्फ सुमन सिंह, समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार माली ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों ने मिलकर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ये भी पढे़ं- Dhanbad Murder : चाकू घोंपकर युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, झगड़े के बाद… 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

भंडारे में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु परिवार सहित बाजार समिति प्रांगण पहुंचने लगे थे। दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु बड़े उत्साह और भक्ति भाव से कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण करते दिखे। समिति के सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक भक्ति और सामूहिक सद्भाव से ओतप्रोत नजर आया।

Garhwa : पुलिस पदाधिकारी ने दिया आश्वासन

महाप्रसाद वितरण के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने कहा कि मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति ने अनुमंडल मुख्यालय में बेहतर तालमेल और संगठन क्षमता का परिचय दिया है। समिति की एकजुटता और अनुशासन ही उनकी पहचान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन और पुलिस विभाग हमेशा समिति के साथ खड़ा रहेगा।

ये भी पढे़ं- Gumla ACB Raid : लोहरदगा गुमला रोड पर नेक्सजेन शोरुम में ACB की छापेमारी 

उन्होंने यह भी कहा कि महाअष्टमी व्रत के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि जब भी उन्हें प्रशासन की आवश्यकता महसूस हो, वे बेहिचक सहयोग ले सकते हैं।

अन्य अतिथियों ने रखे विचार

इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा ने अपने संबोधन में समिति की अनुशासित कार्यशैली की सराहना की और कहा कि रंका में इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सामूहिक सौहार्द को मजबूत करते हैं।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh ACB Raid : विनय सिंह के हजारीबाग शोरूम को एसीबी ने किया शील, शराब और भूमि घोटाला में है आरोपी 

थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे भव्य आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है और यह देखकर खुशी होती है कि मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति इसे सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटी है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा ने भी समिति के प्रयासों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं समाजसेवी मोरध्वज प्रसाद सिंह उर्फ सुमन सिंह, समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार माली ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करते हैं। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Garhwa : समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे सक्रिय

इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार थाना मोड दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद शौडिंक, सचिव सोनू कुमार मद्धेशिया, राजन कुमार गुप्ता ओम कुमार गुप्ता विकास कमलापुरी सूरज कुमार मद्धेशिया भोला अग्रवाल सहित समिति के सभी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग किया। समिति ने श्रद्धालुओं को आरामदायक माहौल मिले इसके लिए विशेष प्रबंध किए थे।

ये भी पढे़ं- Ranchi Breaking : बूटी मोड़ में टंकी में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ मां दुर्गा की जयकारे लगाए। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और प्रशासनिक सहयोग की मिसाल भी पेश किया गया।

ये भी पढ़ें++++

रांची ड्राई डे : 2 अक्टूबर को रांची में शराब की दुकानें रहेंगी बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश 

गिरिडीह नाबालिग हत्या मामला : गिरिडीह में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

Dumka में भयंकर सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पिता की दर्दनाक मौत बेटा गंभीर 

रांची सदर अस्पताल में हंगामा: मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, इमरजेंसी सेवाएं ठप 

Bokaro Breaking : बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, अचानक गिरा हॉट मेटल, कई झुलसे… 

लातेहार पुलिस ने नक्सली गिरोह की बड़ी साजिश नाकाम, 6 अपराधी अमेरिकन पिस्टल के साथ दबोचे 

दुर्गा पूजा से पहले Ranchi में फ्लैग मार्च, SSP की निगरानी में सख्त सुरक्षा इंतज़ाम 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...