Advertisement
Advertisement

Garhwa News: गढ़वा में करंट से दो मासूम भाइयों की मौत

गढ़वा में दर्दनाक हादसा, खेत में लटके नंगे बिजली तार की चपेट में आने से दो मासूम भाइयों की मौत, गांव में मातम छाया, पुलिस ने तार जब्त किया।


Garhwa News गढ़वा : गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के फगमरी टोले में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में लटके बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों को बचाने दौड़े उनकी मां और 15 वर्षीय बड़े भाई की जान बाल-बाल बच गई।

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय शिवम पासवान और आठ वर्षीय शिवा पासवान के रूप में की गई है। दोनों फगमरी निवासी जोगेंद्र पासवान के पुत्र थे। दो मासूमों की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।


Key Highlights:

  • गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में करंट लगने से दो मासूम भाइयों की मौत।

  • मृतकों की पहचान शिवम (10) और शिवा (8) पासवान के रूप में हुई।

  • बच्चों को बचाने दौड़े मां और बड़ा भाई करंट की चपेट में आए, लेकिन बच गए।

  • पड़ोसी ने खेत से नंगा तार खींच रखा था, उसी से हुई घटना।

  • पुलिस मौके पर पहुंची और तार को जब्त कर जांच शुरू की।


Garhwa News: कैसे हुआ हादसा

शाम करीब पांच बजे दोनों भाई घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे पास के मक्के के खेत में पहुंच गए। इसी दौरान खेत में नीचे लटके बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दोनों बच्चे मौके पर ही गिर पड़े।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी मां और बड़ा भाई शिवशंकर खोजते हुए खेत पहुंचे। बच्चों को गिरा देख जैसे ही उठाने का प्रयास किया, तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तार से अलग कर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

Garhwa News: पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने खेत में बिछाए गए नंगे तार को जब्त कर लिया है। मामले की तहकीकात जारी है।

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...