Advertisment

राखी से होगा कैंसर का इलाज

बोकारो : स्कीन कैन्सर से पीड़ित बोकारो सेक्टर 9 स्ट्रीट 17 की सुलेखा कुमारी  अपने इलाज के लिए कई विभागों और इलाके के जनप्रतिनिधियों के दरवाजे पर गुहार लगा चुकी है। परन्तु, सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। आज तक सुखे आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला।

अब सुलेखा कुमारी और उसका पूरा परिवार पर्व-त्योहारों का इंतजार करता है। पर्व-त्योहार की जरुरतों को देखते हुए जरुरत की चीजें बनाता और उसकी बिक्री करता है। इस काम में टोले-मुहल्ले की लड़कियां और महिलाएं भी मदद करती हैं। इस कमायी से हुए एक-एक पैसे को जोड़ कर अपना इलाज करवाती है।

कैंसर पीड़ित सुलेखा राखी बेचकर करायेगी इलाज

सुलेखा के पिता एक गरीब मजदूर हैं, उनकी जो कमाई होती है वह खाने-पीने में ही लग जाता है। पिता ने सरकार से बार-बार मदद की गुहार लगायी है। लाचार-बेबस पिता की एक ही ख्वाहीश है कि कोई उनकी बेटी का इलाज करवा दे। उनकी बेटी की जिंदगी में खुशियां ला दे।

इस राखी के अवसर पर सुलेखा ने सभी भाईयों और बोकारों वासियों से अपनी बनाई हुई राखी को खरीदने का आग्रह किया है, जिससे उसका ईलाज किया जा सके और वह जिन्दगी जी सके।

फिलहाल सुलेखा एक-एक पल जीने के लिए जद्दोजहद कर रही है, सीने में एक आश पड़ी है कि कहीं से कोई फरिस्ता आये और उसे जिन्दगी दे जाए।

रिपोर्टः- चुमन कुमार

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...