कोसी प्रोजेक्ट परिसर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोसी प्रोजेक्ट परिसर में मिला युवक का शव , जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-5 स्थित कोसी प्रोजेक्ट के परिसर गेट के सामने में एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

DIARCH Group 22Scope News

युवक के पास से एक सैमसंग का मोबाइल मिला

युवक के पास से एक सैमसंग का मोबाइल मिला। मोबाइल से सिम एवं बैटरी निकला हुआ था। युवक शर्ट और जींस पहने हुए हैं। युवक का उम्र लगभग 18 से 22 साल के अंदर लगाया जा रहा है। वहीं शव कि पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिका टोला वार्ड नंबर-8 निवासी प्रकाश यादव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद कयासों का बाजार गरम है। लोगों के द्वारा प्रेम प्रसंग में यह हत्या की बात कही जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंची जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मुरलीगंज थाना में सूचना दी सूचना मिलते ही मौके वारदात पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अपने पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की बंगाल में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...