Jharkhand Weather Update: प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने-अपने जिलों का हाल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Jharkhand Weather Alert) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) के असर से 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

Jharkhand Weather Update: वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम अगले 12 घंटों में अवदाब (Depression) में तब्दील हो सकता है और आगे चलकर 3 अक्तूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा–उत्तर आंध्र तटों को पार कर सकता है। इस दौरान राज्य में बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।

Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों तक मौसम का हाल

  • 2 अक्टूबर 2025 को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं चतरा, गढ़वा और पलामू में बहुत भारी वर्षा (Heavy to Very Heavy Rainfall) की संभावना है।
  • 3 अक्टूबर 2025 को धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, बोकारो और हजारीबाग जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।
  • 4 अक्टूबर 2025 को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, गढ़वा और पलामू जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने से बचाव के उपाय करें।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...