DA Hike: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Desk. केंद्र सरकार ने दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA Hike) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह संशोधन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का बकाया अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस फैसले से त्योहारों पर कर्मचारियों और पेंशनर्स की खरीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।

साल में दूसरी बार DA Hike

यह इस साल का दूसरा DA Hike 2025 है। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। ताज़ा बढ़ोतरी से करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये हैं तो उसे हर महीने करीब 900 रुपये ज्यादा मिलेंगे। वहीं जिनकी बेसिक सैलरी 40000 रुपये है, उन्हें लगभग 1200 रुपये अतिरिक्त मिलेगा।

इसके अलावा, जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया भी अक्टूबर की सैलरी के साथ आएगा। यानी त्योहार से पहले कर्मचारियों को 2700 रुपये से लेकर 3600 रुपये तक का एकमुश्त फायदा होगा। यह अतिरिक्त रकम दिवाली-त्योहार के समय कर्मचारियों के बजट में बड़ी राहत लेकर आएगी।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

=== COPY THIS INTO WORDPRESS CLASSIC EDITOR (Text tab) ===बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...