Hazaribagh: भारी बारिश से छड़वा डैम का फाटक डैमेज, मछलियां पकड़ते दिखे लोग, निरीक्षण को पहुंचे एसडीओ

Hazaribagh: जिले में हुई लगातार भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार देर रात से जारी बारिश के कारण छड़वा डैम का एक फाटक डैमेज हो गया और पानी ओवरफ्लो होकर फाटक के ऊपर से बहने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डैम से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा गया।

डैम के नीचे पानी छोड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मछली पकड़ने के लिए जमा हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने तुरंत पुलिस बल की तैनाती की। वहीं, खुद सदर एसडीओ बैजनाथ कामती और सीडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को डैम क्षेत्र से हटाने का निर्देश दिया।

Hazaribagh: भारी बारिश से छड़वा डैम का फाटक डैमेज, निरीक्षण को पहुंचे एसडीओ
Hazaribagh: भारी बारिश से छड़वा डैम का फाटक डैमेज, निरीक्षण को पहुंचे एसडीओ

इस साल अधिक बारिश के कारण यह दूसरी बार है जब छड़वा डैम ओवरफ्लो हुआ है। लेकिन इस बार डैम का एक फाटक डैमेज होना चिंता का विषय माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Bank Strike 2026: 5 वर्किंग डे की मांग के समर्थन में...

Bank Strike 2026, रांची: देशभर में बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच झारखंड प्रदेश...

Gandak Flood Alert: वाल्मीकिनगर बराज पर 4.24 लाख क्यूसेक पानी, शाम...

Gandak Flood Alert, पटना: नेपाल में गंडक नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश का असर अब वाल्मीकिनगर बराज पर दिखाई...

Bihar Free ECG Test: 606 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 11.43...

Bihar Free ECG Test, पटना: बिहार में हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच...