बाबूलाल मरांडी के पुत्रवधू के साथ बदसलूकी मामले में अमृत नगर पूजा पंडाल के लोग पहुंचे थाने..

Hazaribagh: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुत्रवधू प्रीति किस्कू के साथ बदसलूकी और उनके ड्राइवर से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना हजारीबाग के अमृत नगर इलाके की है। प्रीति किस्कू ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रीति किस्कू ने आवेदन में बताया कि वे अपने ससुराल गिरीडीह से रांची लौट रही थी। तभी शाम करीब 7:15 बजे पूजा समिति के सदस्यों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान गाली-गलौज की गई, गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश हुई और ड्राइवर को बुरी तरह पीटा गया जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पूजा समिति के लोगो ने मांगी माफी

वहीं दूसरी ओर पूजा समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार और अन्य सदस्य थाने पहुंचे और सफाई देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन साइड करने को लेकर हल्का विवाद हुआ था। अध्यक्ष ने यह भी स्वीकार किया कि यदि समिति के सदस्य से गलती हुई है तो वे क्षमा चाहते हैं।

थाना प्रभारी रौशन बर्नवाल ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...