Hazaribagh : बड़कागांव प्रखंड में महाअष्टमी पर महागौरी की श्रद्धा भक्ति से पूजा, सांसद मनीष जायसवाल हुए शामिल

Hazaribagh : नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे झारखंड में भक्ति और आस्था का माहौल है। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। वे पंकरी बरवाडीह और बड़कागांव सहित कई स्थानों पर पहुंचे और माता दुर्गा के चरणों में मत्था टेका। सांसद ने उपस्थित श्रद्धालुओं और व्रतियों को नवरात्र और महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है।

नवरात्र पर बड़कागांव प्रखंड के डेली मार्केट, पंकरी बरवाडीह, गुरुचट्टी, महुंगाईकला, हरली बादम, सांढ़, नापोखुर्द और गोंदलपुर सहित कई गांवों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने नवरात्र का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया। नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही यहां धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई, जो महाअष्टमी तक पूरी निष्ठा और उल्लास के साथ जारी रही।

Hazaribagh : महिलाओं और कन्याओं ने स्नान-ध्यान के बाद व्रत रखा

महाअष्टमी के पावन अवसर पर महिलाओं और कन्याओं ने स्नान-ध्यान के बाद व्रत रखा। अष्टमी तिथि पर उन्होंने नए और साफ वस्त्र धारण किए, सोलह श्रृंगार से स्वयं को सजाया और घर-परिवार की सुख-समृद्धि, निरोगी जीवन और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा स्थल पर सुबह से ही व्रतियों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में प्रसाद अर्पित कर भक्ति भाव से आरती की।

पूरे क्षेत्र में दुर्गा पंडालों की भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र बनी रही। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और धार्मिक गीतों की गूंज ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। गांव की गलियों और चौक-चौराहों पर बजते ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार ने लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

पंडालों में सांसद का स्वागत बड़े उत्साह से किया गया। पूजा समितियों के सदस्यों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पुनम साहु, सह सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम, विधानसभा मीडिया प्रभारी उमेश दांगी और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महाअष्टमी के इस आयोजन ने बड़कागांव में सामूहिक उत्साह का वातावरण बना दिया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग -सभी ने एक साथ मिलकर मां दुर्गा की भक्ति में हिस्सा लिया। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का यह संगम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी रहा।

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...