रावण वध समारोह में शामिल हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री

पटना : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधीे मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2025 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्रीकृष्ण स्मारक समिति, कला संस्कृति एवं युवा विभाग और श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया।

Goal 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया

मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप की आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।

IMG 20251002 WA0007 22Scope News

IMG 20251002 WA0011 22Scope News

रावण वध : राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, आयुक्त पटना प्रमण्डल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश पराशर, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरूण कुमार, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

IMG 20251002 WA0008 22Scope News

IMG 20251002 WA0014 22Scope News

यह भी पढ़े : राजधानी सहित बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, पटना में रावण के पुतले का सिर टूटा…

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...