जमीन और आपसी विवाद में 2 की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

जमीन और आपसी विवाद में दो की हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार , जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत की खबर से त्योहारों में मातम पसर गया है। पर्व के समय दो हत्या से माहौल गमगीन हो गया है। पहली घटना जिले के शेरघाटी थाना स्थित नई बाजार मोहल्ले की बताई जा रही है। जिसमें जमीनी विवाद में चचेरे भाई द्वारा हत्या कर दी गई। दोनों एक ही कमरे में बैठे थे। घटना के बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है।

Goal 7 22Scope News

पूजा पंडाल में दोस्तों के साथ डांस कर रहे युवक को सीने में गोली मारकर हत्या

वहीं दूसरी घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार की देर रात पूजा पंडाल में दोस्तों के साथ डांस कर रहे युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी मृतक का पड़ोसी मोहित कुमार है। घटना के बाद घर में चीत्कार मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

G11 22Scope News

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, विधायक ने की गिरप्तारी की मांग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। घटना से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे वजीरगंज विधायक ने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही विधायक ने पुलिस को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा है।

G7 22Scope News

मृतक की बहन ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतक की बहन प्रियंका ने बताया कि पहले के विवाद के कारण मेरे भाई की हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और इंसाफ की मांग की।

ये भी पढ़े : मंत्री अशोक ने PK पर फोड़ा बम, कहा- दलित का बेटा हूं, किसी से कम नहीं, सीने पर चढ़कर करूंगा राजनीति

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...