मेला देखकर लौट रहे पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन से कट कर 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार यानी तीन अक्टूबर की सुबह पांच लोग वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें से चार लोगों की मौत हो गई। देखने से लग रहा था कि मरने वालों की उम्र 18 से 20-21 साल के आसपास होगी। यह हादसा कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा गुमटी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ये सभी दशहरा का मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई।

DIARCH Group 22Scope News

मौके पर हुई 3 की मौत

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस और रेलवे से जुड़े लोग भी पहुंचे। हादसे के संबंध में जो शुरुआती जानकारी मिली है उसके अनुसार, पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां आने पर एक और की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है जिसका इलाज जारी है। घटना की पुष्टि पूर्णिया में तैनात रेलवे के मैनेजर मुन्ना कुमार ने की है।

Goal 7 22Scope News

घायल को GMC में भर्ती कराया गया है

घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। अभी तक मरने वालों में से किसी की पहचान नहीं हो सकी थी। रेलवे पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन जोगबनी से चलकर दानापुर (पटना) जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे यह ट्रेन घटनास्थल से गुजर रही थी। वहीं घायल लड़का सिर्फ इतना बता पाया कि वे लोग जानकीनगर भांगहा के रहने वाले हैं। मखानाफोड़ी का काम करते हैं। वह आगे कुछ और बता पाता लेकिन बार-बार बेहोश हो जा रहा था।

15 सितंबर को हुआ था इस ट्रेन का उद्घाटन

गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव से पहले लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा हो रहा है। जोगबनी और दानापुर के बीच इस ट्रेन का शुभारंभ पीएम मोदी ने 15 सितंबर को किया था। उन्होंने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद इसका नियमित परिचालन शुरू हो चुका है।

पूर्णिया में ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, पीड़त परिवार के प्रति जतायी संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 4 बदमाश गिरफ्तार

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...