Koderma: NH-20 पर ट्रक की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Koderma: रांची-पटना रोड (NH-20) पर होली फैमिली हॉस्पिटल के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोडरमा से झुमरीतिलैया की ओर जा रहा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे सतगावां निवासी प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अरविंद कुमार को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरविंद ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसके सिर में ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा।

इस दौरान चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टः अमित कुमार

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...