Commercial Advertisment

रेलवे की लापरवाही से गुड्स शेड पर भींगा गरीबों का चावल

रेलवे की लापरवाही से गुड्स शेड पर भींगा गरीबों का चावल

Bokaro– रेलवे की लापरवाही से गुड्स शेड पर भींगा गरीबों का चावल-बोकारो गुड्स शेड्स से भींगा हुआ चावल

ट्रकों में लोड कर एफसीआई गोदामों में भेजे जाने की खबर आयी है. बताया जा रहा है कि रेलवे

की लापरवाही के कारण बोकारो गुड्स शेड्स पर एससीआई को भेजा जाने वाला चावल भींग गया,

फिर इसी भींगे चावल को रेलवे के अधिकारियों ने एफसीआई को भेज जा रहा है.

बता दें कि यह चावल तेलंगाना एफसीआई से 57 बैगन में लोड बोकारो गुड्स शेड लाया गया है,

जहां से इसे काशी झरिया और  बाजार समिति का एफसीआई  के गोदाम में भेजा जा रहा है.

अब सवाल यह उठ रहा है कि यह  भींगा हुआ चावल कितने दिनों तक एससीआई के गोदामों में सुरक्षित रह पायेगा.

 ट्रांसपोर्टिग के लिए दो संवेदकों को दी गयी है थी जिम्मेवारी

गुड्स शेड से ट्रांसपोर्टिग के लिए दो संवेदकों को चावल भेजने की जिम्मेवारी दी गयी थी.

बताया यह भी जा रहा है कि इस प्रकार की लापरवाही की यह पहली घटना नहीं है,

इसके पहले भी भींगा हुआ गेंहू भेजा गया था.

पहले भी भींगा हुआ गेहूं भेजा गया था

मजे की बात यह भी है कि इस भींगे हुए चावल के साथ ट्रासंपोर्टरों के  द्वारा कुछ सुखा हुआ चावल भी एक साथ

ही  लोड किया जा रहा है, अब सवाल यह है कि सुखा चावल की बोरियों के साथ यदि भीगें चावल की

बोरियां रखी जाएगी तब तो सुखे हुए चावल  की बोरियों में फंगस लग जायेगा.

रिपोर्ट- चुमन

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...

Jharkhand Crime: गैंगस्टर राहुल दुबे पर Interpol का रेड कॉर्नर नोटिस,...

 झारखंड में रंगदारी और लेवी वसूलने वाले गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। राहुल सिंह के खिलाफ...

Deoghar College Scam: तीन साल बाद भी वित्तीय गड़बड़ी पर कार्रवाई...

 देवघर कॉलेज के जैक फंड में करीब डेढ़ लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में तीन साल बाद भी कार्रवाई लंबित है। राज्यपाल...